जयपुर : दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के यात्रियों को 6 घंटे पहले बुलाया, फिर 22 घंटे की हुई देरी, फर्श पर बितानी पड़ी कईयों को रात

By: Ankur Tue, 16 Nov 2021 12:20:01

जयपुर : दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के यात्रियों को 6 घंटे पहले बुलाया, फिर 22 घंटे की हुई देरी, फर्श पर बितानी पड़ी कईयों को रात

लोग हवाई सफर करना इसलिए पसंद करते हैं कि इसमें कम समय में गंतव्य में पहुंचा जा सकता हैं। लेकिन फ्लाइट ही कई घंटो लेट हो जाए तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता हैं। ऐसी ही अव्यवस्था देखने को मिली जयपुर एअरपोर्ट पर जहां दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के 180 यात्रियों को 6 घंटे पहले बुलाया गया और फिर उनकी फ्लाइट 22 घंटे की देरी से रवाना की गई। इस सर्दी के मौसम में कई यात्रियों को रात फर्श पर बितानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट एसजी-714 को रविवार रात 11 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होना था जो सोमवार की रात 9:40 बजे रवाना हुई। बोर्डिंग से छह घंटे पहले आरटीपीसीआर के अलावा रेपिड टेस्ट कराने की बाध्यता है। इसके लिए यात्रियों को शाम करीब 5 बजे ही एयरपोर्ट बुला लिया। इसके बाद दुबई जाने वाले करीब 180 यात्रियों की टेस्ट के लिए लंबी लाइन लग गई। रविवार रात करीब 9:30 बजे जब यात्री फ्लाइट में बोर्ड करने के लिए सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में जाने लगे, तो एयरलाइंस ने उन्हें फ्लाइट में तकनीकी खराबी होने की सूचना दी और कहा कि फ्लाइट 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। ऐसे में यात्री वेटिंग एरिया में ही इंतजार करने लगे। एयरलाइंस फ्लाइट को धीरे-धीरे लेट करने की सूचना देती रही। इस पर यात्री भड़क गए और उन्होंने हंगामा करने लगे लेकिन इस दौरान पूरी रात बीत गई, जब सोमवार सुबह भी फ्लाइट रवाना होने की कोई सूचना नहीं दी गई, तो उन्होंने एयरपोर्ट पर ही एयरलाइंस प्रशासन के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।

कई यात्रियों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और एयरपोर्ट ऑथोरिटी से ट्विटर पर इसकी शिकायत की और स्पाइसजेट एयरलाइंस का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। इसके बाद दोपहर में उन्हें एयरपोर्ट के पास एक निजी होटल में भेजा गया। हालांकि देर शाम तक भी उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई कि उनकी फ्लाइट कब रवाना होगी? अचानक रात 9 बजे सूचनादी गई कि फ्लाइट 9:40 पर रवाना होगी। इधर, वेटिंग एरिया में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कई यात्रियों को फर्श पर ही आराम करने को मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़े :

# विलियमसन नहीं खेलेंगे T20 सीरीज, IPL-14 में इसलिए बाहर रहे वार्नर, इन शहरों में होगा अगला T20 WC

# पटना: घर में घुसे चोर की खूबसूरत महिला को देख नियत हुई खराब, पैसे छोड़ करने लगा जबरदस्ती

# 5 करोड़ की 2 घड़ी जब्त होने पर हार्दिक ने दी यह सफाई, विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर लगे यह आरोप

# मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, पेट्रोल-डीजल पर वैट और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन!

# जयपुर : साढ़े तीन घंटे का भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच खड़ा करेगा 125 करोड़ रुपए का बाजार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com